Advertisement

उज्जैन: वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का निधन

सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक

Advertisement

उज्जैन। जिले से दुखद खबर मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा।

उनकी अंतिम यात्र दशहरा मैदान स्थित निवास से शाम 4 बजे निकलकर फ्रीगंज स्थित भाजपा कार्यालय से टावर चौक, चामुंडा माता चौराहा,मालीपुरा, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल,गोपाल मंदिर, ढाबा रोड से होकर चक्रतीर्थ मोक्ष धाम पहुंचेगी। यहां श्री जैन का अंतिम संस्कार होगा। दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान श्रद्धासुमन अर्पित करने उज्जैन आएंगे। आज सुबह पूर्व मंत्री जैन के निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट कर लिखा है कि जनसंघ के समय से पार्टी के आधारस्तंभ, वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बाबूलाल जैन जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

Advertisement

श्री जैन के निधन पर विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस जैन ने कहा कि बाबूलाल जी के लिए संगठन और पार्टी के निर्णय सर्वोपरि रहे। आप न केवल अनुशासित नेता रहे, बल्कि सभी के लिए मार्गदर्शक भी थे। उसी अनुसार उन्होंने जीवन भर कार्य किया। पारस जैन ने बताया कि वे अक्सर मुझसे कहा करते थे पारस जीवन में पार्टी और संगठित के निर्णय के विरुद्ध कभी नहीं जाना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें