Advertisement

उज्जैन:गुजरात के युवकों का इंदौरगेट पर विवाद के बाद चाकूबाजी

अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद भाग गये दोनों युवक

 

Advertisement

उज्जैन। बीती रात इंदौरगेट पर गुजरात के दो युवकों का विवाद ठेले पर किसी बात को लेकर हुआ। विवाद के बाद बदमाशों ने दोनों युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दोनों युवक भाग गये। सूचना मिलने पर महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन युवक नहीं मिले।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार देर रात रोहित पिता लाम्बा और अमित पिता गोविंद दोनों निवासी गुजरात को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था। दोनों युवक प्रारंभिक उपचार के बाद अस्पताल में बिना सूचना दिये कहीं चले गये। महाकाल पुलिस ने बताया कि इंदौरगेट स्थित एक ठेले पर चाकूबाजी की सूचना मिली थी। मौके पर थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन विवाद या घायलों की कोई जानकारी नहीं मिली और न ही कोई थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने आया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें