Advertisement

उज्जैन:शराब तस्करी में पकड़ाये युवक की जेल वार्ड में मौत

उज्जैन। चिंतामण पुलिस द्वारा पिछले दिनों एक युवक को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर भैरवगढ़ जेल भेजा था जहां 26 अप्रैल को तबियत बिगडऩे पर उसे जिला चिकित्सालय के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया। युवक की बीती रात मौत हो गई।

 

Advertisement

अनिल पिता विक्रम दायमा 22 वर्ष निवासी माधवगढ़ थाना भेरूगढ़ को 17 अप्रैल को चिंतामण पुलिस ने शराब की पेटी ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। अनिल को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भैरवगढ़ जेल भेज दिया। यहां 26 अप्रैल को अनिल की तबियत खराब होने पर उसे जिला चिकित्सालय के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान अनिल दायमा की बीती रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में अनिल से मुलाकात की थी। तब वह स्वस्थ था। अचानक क्या हुआ कि उसकी मृत्यु हो गई। अनिल की 15 माह की बच्ची है।परिजनों का कहना था कि अनिल शराब पार्टी मनाने गया था लेकिन पुलिस ने उसे शराब के केस में फंसा दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें