Advertisement

एमपी बोर्ड परीक्षा में जिले में नकल का पहला मामला, मोबाइल की मदद ले रहा था विद्यार्थी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिले में चल रही कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाओं में नकल का पहला प्रकरण मंगलवार को महिदपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बना है। कक्षा 10 वी की गणित की परीक्षा में विद्यार्थी मोबाइल के जरिए नकल करने का प्रयास कर रहा था लेकिन पकड़ा गया।

Advertisement

मंगलवार को माशिमं के अंतर्गत कक्षा 10वीं का गणित और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का एकाउंटेंसी विषय का प्रश्नपत्र हुआ। अधिकांश केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही, हालांकि महिदपुर रोड स्थित एक केंद्र पर नकल का पहला मामला सामने आने से प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया।

एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं के गणित विषय के लिए जिले भर में कुल 23,683 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 23,039 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 644 विद्यार्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए। अधिकांश छात्रों ने गणित के प्रश्नपत्र को संतुलित और पूरी तरह सिलेबस पर आधारित बताया। विद्यार्थियों का कहना था कि स्टेप-बाय-स्टेप समाधान वाले प्रश्नों की अधिकता के कारण औसत छात्रों को भी उत्तर लिखने और बेहतर अंक प्राप्त करने का अच्छा अवसर मिला।

Advertisement

बाथरूम में छिपाया था मोबाइल जांच में पकड़ाया परीक्षार्थी
परीक्षा के दौरान जिले का पहला नकल प्रकरण महिदपुर रोड स्थित एक केंद्र पर दर्ज किया गया। यहाँ एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन को बाथरूम में छिपाकर रखे हुए था और अवसर मिलते ही उसका उपयोग कर प्रश्न हल करने का प्रयास कर रहा था। कक्ष निरीक्षक को संदेह होने पर उन्होंने तुरंत केंद्राध्यक्ष को सूचना दी, जिसके बाद सघन तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद कर लिया गया। नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर मोबाइल जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें