Advertisement

एमपीईबी का सहायक यंत्री रिश्वत लेते पकड़ाया

होटल के कमर्शियल कनेक्शन के लिये ठेकेदार से मांग रहा था रुपये

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन एमपीईबी नई सड़क झोन के सहायक यंत्री को लोकायुक्त की टीम ने ठेकेदार से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि तृप्ती गुप्ता द्वारा होटल के लिये कमर्शियल विद्युत कनेक्शन लेना था। उन्होंने इलेक्ट्रिक ठेकेदार राधेश्याम सिसौदिया से संपर्क किया।

राधेश्याम ने नई सड़क झोन में पदस्थ सहायक यंत्री मणिशंकर मणी से विद्युत कनेक्शन की बात कही तो मणी ने कनेक्शन के बदले 12 हजार रुपये की मांग कर दी। जिसकी शिकायत राधेश्याम सिसौदिया ने लोकायुक्त से की।

Advertisement

डीएसपी पाठक ने बताया कि सिसौदिया की शिकायत की पुष्टि होने के बाद सहायक यंत्री मणिशंकर मणी के खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार की गई और उसे 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया। लोकायुक्ख्त की टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तलान, निरीक्षक दीपक शेजवार, हितेश, नीरज, इसरा, महेन्द्र, लोकेश भी शामिल रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें