Popup Image
Advertisement

कलेक्टर को देर रात चरक में सोते मिले सुरक्षा गार्ड, एसी-कूलर थे बंद

उज्जैन। गुरुवार देर रात करीब 1 बजे अचानक चरक अस्पताल पहुंचे कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को सुरक्षा गार्ड सोते मिले। पुलिस बल भी पर्याप्त नहीं था। जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट भी साथ थे।

Advertisement

देर रात जब कलेक्टर अस्पताल पहुंचे, तो वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस गार्ड सोते हुए पाए गए। ड्यूटी पर मौजूद १*४ के गार्ड की जगह पर सिर्फ एक पुलिसकर्मी मौजूद था। वार्ड और नर्सिंग रूम में कूलर नहीं थे। एसी पर्याप्त कूलिंग नहीं कर रहे थे। एसी मैंटेनेंस का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी पर पैनल्टी करते हुए एक महीने का पेमेंट काटने के निर्देश दिए।

सिविल वर्क मैंटेनेंस ठीक नहीं मिलने पर एनआरएलएम की सिविल इंजीनियर का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। गंदगी मिलने पर अस्पताल प्रबंधक और सहायक अस्पताल प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किए। कलेक्टर के पहुंचने की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल और सिविल सर्जन डॉ. संगीता पलसानिया भी अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने अस्पताल में डॉक्टर-नर्सों के ड्यूटी चार्ट को भी देखा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें