Advertisement

काले-पीले नाखूनों से चाहिये छुटकारा तो करें इन चीजों का इस्तमाल

हम अपने चेहरे के साथ-साथ शरीर के हर हिस्से को साफ रखना चाहते हैं, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों के कारण इनमें फंगस लग जाती है और वो काले-पीले हो जाते हैं। ऐसे में आप चाहे कितनी बार ही उन्हें साफ कर लें, लेकिन वो साफ नहीं होते हैं। नाखूनों के काले होने की वजह है उनमें फंगस लगना, जिसके कई कारण हो सकते हैं।

Advertisement

अगर हम खुद अपने या अपने मम्मी-पापा के पैरों पर नजर डालते हैं तो साफ होने के बावजूद भी काले नजर आते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं, जिसे इस्तेमाल करके आप अपने नाखूनों को एकदम नए जैसा चमकदार बना सकते हैं।

क्यों लगती है नाखूनों में फंगस-अक्सर ऐसा देखा जाता है कि हमारे लाख बार नाखून साफ करने के बाद भी वो साफ नहीं होते हैं और उनका रंग काला, पीला और थोड़ा हरा-हरा हो जाता है, जिसका कारण है फंगस।
जी हां, खाने में ही नहीं हमारे नाखूनों में भी फंगस लगती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। जैसे- समय-समय पर नाखून साफ न करना, चप्पल न पहनकर नंगे पांव चलना, पैरों पर पसीना ज्यादा आना और लंबे समय तक उनका गीला रहना।

Advertisement

कैसे करें साफ?

वैसे तो अगर आप अपने नाखून को फंगस से बचाना चाहते हैं तो उन्हें समय-समय पर साफ करें। इसके अलावा और भी तरीके हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं जैसे-

Advertisement

अगर आपके नाखूनों का रंग बिना किसी चोट के काला हो गया है तो डॉक्टर के पास जाएं और परामर्श लें।

समय-समय पर नाखून काटें और उन्हें आकार में छोटा रखें। साथ ही टूटे नाखून को शेप में रखें।

पैरों में फंगल लगने का कारण आपके जूते भी हो सकते हैं इसलिए उनमें एंटी फंगल पाउडर या फिर स्प्रे का इस्तेमाल करना न भूलें।

सबसे जरूरी बात, अगर आप मैनीक्योर करवाती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उस दौरान इस्तेमाल होने वाले टूल्स साफ हों।

साथ ही पार्लर वाली से क्यूटिकल्स न काटने के लिए कहें वरना इससे आपको चोट भी लग सकती है।?
होने लगा है।?

नाखून साफ करने के लिए तैयार करें नुस्खा

आज हम आपको नाखूनों से फंगस, कालापन और गंदगी साफ करने का एक बहुत ही असरदार तरीका बताने वाले हैं, जिसे बनाने के लिए आपको 3 चीजों की जरूरत है-

लहसुन- 3 कली
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
विनेगर- 3 चम्मच

ऐसे तैयार करें नाखून

सबसे पहले आप लहसुन की कलियां लें और उन्हें छिलके से अलग कर लें।

इसके बाद एक कटोरी लें और उसमें लहसुन को कद्दूकस करके पेस्ट तैयार कर लें।

अब आप इसमें एक चम्मच बेकिंग सोड़ा और विनेगर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। सुबह धो लें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें