Advertisement

गोवा घूमने के लिए अपने ही घर में की चोरी

चिमनगंज मंडी पुलिस ने बरामद किया माल

 

Advertisement

उज्जैन। एक नाबालिग बेटे ने गोवा घूमने जाने के लिए अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और गहने व कैश चोरी कर लिया। जांच के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उससे चोरी किया माल और कैश बरामद किया है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि १ मई को फरियादी राजेश मालवीय निवासी रतन एक्सटेंशन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि वह हाटकेश्वर कॉलोनी के पास ढाबा चलाता है। १ मई को दोपहर करीब 3.30 बजे वह पत्नी और बेटी के साथ पूरा करने के लिए भूखी माता मंदिर गए थे और उनका नाबालिग बेटा घर में अकेला था। शाम 7 बजे जब वह वापस घर लौटे तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, अलमारी के लॉकर का ताला टूटा था और बेटा भी नहीं था।

Advertisement

जांच करने पर लॉकर में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश नहीं था। मामले में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के समय घर पर केवल फरियादी का नाबालिग बेटा ही था। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा लेकिन जब सख्ती की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया वह गोवा घूमने जाने की योजना बना रहा था तथा इसके लिए रुपए की जरूरत थी इसलिए उसने अपने ही घर में चोरी की। वह पहले भी घर में ही इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है लेकिन माता-पिता के कहने पर पुलिस तब उसे समझाइश देकर छोड़ दिया था।

यह सामग्री जब्त की
पुलिस ने बाल अपचारी के पास से सोने का एक हार, एक जोड़ी सोने के कान के बाले, सोने की एक चेन, सोनू की एक अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की बिछुड़ी, बच्चे के चांदी के कड़े और 2500 रुपए कैश जब्त किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें