Popup Image
Advertisement

छात्राओं ने गाए संजा के गीत प्रतियोगियों ने बनाए मांडना

उज्जैन। प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संजा लोकोत्सव में ग्राम पानबिहार में तीन दिवसीय लोकरंग यात्रा के माध्यम से उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मालवा सहित विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।

Advertisement

संस्था निदेशक डॉ. पल्लवी किशन ने बताया कि संजा-मांडना की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें लगभग ढाई सौ प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने संजा के गीत भी गाए। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शीला व्यास, प्रवीण चतुर्वेदी एवं निशिकांत व्यास थे।

वरिष्ठ माच कलाकार मायाराम डाबी को लोककला सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रामकुंवर भंवरसिंह राठौड़ सरपंच ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें