Popup Image
Advertisement

छात्रों एवं स्टाफ ने किया रक्तदान

उज्जैन। अभिव्यक्ति अभिभावक सोसायटी एवं उज्जैन पॉलीटेक्निक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्रों, स्टॉफ सदस्यों एवं सोसायटी के सदस्यों ने रक्तदान किया।

Advertisement

प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने रक्तदान का महत्व बताते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सदस्य संजय ललित ने बताया कि अभिव्यक्ति अभिभावक सोसायटी विगत 4 वर्षों से दिव्यांगों की सेवा के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी संस्था के रुप में कार्यरत है। सचिव सतीश कुमार गोयल एवं सदस्य पी. मधु ने भी रक्तदान किया। कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी सुरेश जीनवाल ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें