Popup Image
Advertisement

जवान का तीसरा गाना Not Ramaiya Vastavaiya रिलीज

बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान को यूं हीं किंग ऑफ रोमांस नहीं कहा जाता है। वो जिस भी एक्ट्रेस के साथ आते हैं तो कमाल की कर देते हैं। फिर चाहे वो हीरोइन साउथ की हो या फिर बॉलीवुड की। ऐसे में अब फिल्म ‘जवान’ (Jawan) से एक्टर का मोस्ट अवेटेड गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ (Not Ramaiya Vastavaiya) का वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज था।

Advertisement

वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब ये इंतजार खत्म हो गया है। इसमें एक्टर नयनतारा के साथ जमकर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री खूब जंच रही है। वीडियो रिलीज होते ही छा गया है। ट्विटर पर ये ट्रेंड भी करने लगा है।

Advertisement

शाहरुख खान की ‘जवान’ का नया गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ में एक्टर का नया और स्टाइलिश अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। इसमें नयनतारा और किंग खान की केमिस्ट्री से नजर भी नहीं हटा पाएंगे। शाहरुख के स्टाइल के साथ-साथ उनके डांस मूव्स और एनर्जी कमाल की है। ‘पठान’ से जोरदार वापसी के बाद एक्टर का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

उनके इस अंदाज को देखकर लग रहा है कि शाहरुख का दौर एक बार फिर से लौट आया है और वो फिर से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। गाने का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा दिया गया है, जो कि कमाल का है। इस पर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। ये एक पार्टी नंबर सॉन्ग है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें