Popup Image
Advertisement

तेलंगाना से पकड़ाया ठग गिरोह का खाताधारक

रिटायर्ड इंजीनियर से की थी 25 लाख की ठगी

Advertisement

उज्जैन। शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों की चपत लगाने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के खिलाफ राज्य सायबर सेल को बड़ी सफलता मिली है। एमपीईबी से सेवानिवृत्त एक इंजीनियर के साथ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य खाताधारक सैय्यद मोईन को सायबर सेल की टीम ने तेलंगाना के मलकाजगिरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में मात्र 40 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाया गया है।

पाश्र्वनाथ कॉलोनी निवासी पीडि़त इंजीनियर को एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जाल में फंसाया गया था। ठगों ने दावा किया कि उनकी कंपनी गहन विश्लेषण के बाद चुनिंदा शेयरों में निवेश कराती है और आसानी से आईपीओ अलॉट करवाती है।

Advertisement

इंजीनियर ने झांसे में आकर दो माह के भीतर तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित 6 राज्यों के विभिन्न खातों में 25 लाख रुपये जमा कर दिए। ठग उन्हें मोबाइल स्क्रीन पर प्रतिदिन 50 हजार रुपये का वर्चुअल मुनाफा दिखाते थे, लेकिन जब उन्होंने राशि निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

राज्य सायबर सेल की जांच में सामने आया कि ठगी की राशि में से 18 लाख रुपये सैय्यद मोईन पिता शरीफ कुरैशी के बंधन बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। निरीक्षक मोहनसिंह सोलंकी और उनकी टीम ने तेलंगाना में तीन दिनों तक घेराबंदी कर आरोपी को मुसापेट से दबोचा।

Advertisement

 

 

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें