Advertisement

थानों में पुलिस ने चलाया सफाई अभियान

गृह विभाग के निर्देश पर ऑफिस के साथ परिसर की सफाई में जुटे पुलिसकर्मी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन शासन के निर्देशानुसार 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर निर्माण और भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा अंतर्गत सभी शासकीय कार्यालयों में साफ सफाई और साज सज्जा की शुरूआत की गई है। इसी क्रम में पुलिसकर्मियों द्वारा थानों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हो चुका है और 22 जनवरी को विधि विधान के साथ भगवान की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा होना है। इससे पूर्व देश सहित प्रदेश के शहरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। शहर में प्रतिदिन गली, मोहल्ले और कॉलोनियों में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं तो मंदिरों में साज सज्जा के साथ भजन कीर्तन के आयोजन हो रहे हैं।

Advertisement

शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में साफ सफाई और विद्युत सज्जा के निर्देश दिये गये हैं इसी क्रम में शहर के थानों में सुबह से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। नीलगंगा थाने में सफाई के साथ रिकार्ड व्यवस्थित रखने हेतु रेक लगाई जा रही है। महाकाल थाने में पुलिसकर्मियों ने झाडू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया। थानों की सफाई के बाद विद्युत सज्जा भी जायेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें