Advertisement

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से डॉक्टर समेत 8 कोरोना मरीज़ों की मौत

राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से 8 मरीज़ों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिसके चलते करीब 1 घंटे 20 मिनट तक ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित रही. ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरने वाले 8 मरीज़ों में एक डॉक्टर भी शामिल हैं. सभी कोरोना संक्रमित थे.

 

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत से मरने वालों में बत्रा हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटेरोलोजी विभाग के एचओडी भी शामिल हैं. डॉक्टर अन्य पांच गंभीर मरीज़ों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

बत्रा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर एससीएल ने कहा, “6 कोरोना मरीज़ों की मौत आईसीयू में और दो की मौत वार्ड में हुई है. हम उन्हें तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बचा सकें. जब से महामारी की इस लहर ने देश में दस्तक दी है हम सरकार से ऑक्सीजन की मांग कर रहे हैं.”

Advertisement

बत्रा अस्पताल ने इस घटना के बाद दिल्ली हाई कोर्ट नें कहा कि उन्होंने ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी प्रशासन को दी थी. बावजूद इसके ऑक्सीजन देरी से पहुंचा.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें