पंजाबी अभिनेता और सिंगर अमित भल्ला, अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन।12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्माती में पंजाबी फिल्मों के अभिनेता और सिंगर अमित भल्ला पारंपरिक सोला पहनकर शामिल हुए। अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा यहां आकर बहुत अच्छा लगा। सभी को यहां आकर दर्शन करना चाहिए, क्योंकि यहीं सब कुछ है और कहीं नहीं।

Advertisement
इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने भी बाबा महाकाल की भोग आरती में शामिल होकर दर्शन किए। इसके बाद अनुपम खेर ने सभा मंडप स्थित भगवान वीरभद्र, श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव और शंकराचार्यजी का पूजन किया। खेर ने कहा महाकाल मंदिर आकर सुखद अनुभूति हुई। अच्छे दर्शन और पूजा हुई। महादेव सबकी रक्षा करें, यही प्रार्थना है। शुभांगी ने बताया कि मैं हमेशा से यहीं आना चाहती थी, आज पहली बार सौभाग्य मिला।
Advertisement









