Popup Image
Advertisement

बालकों की गुंडागर्दी, चाकूबाजी के बाद रंगदारी

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में शंकरपुर के रहने वाले दो नाबालिगों ने गुंडागर्दी शुरू कर दी है। मंगलवार रात दोनों बालकों ने पहले नशे के लिए रुपए मांगते हुए दुकानदार को चाकू मारे और एक घंटे बाद एक और दुकानदार को धमकाते हुए रंगदारी करने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों को रात को उनके ठिकाने से उठाया और थाने पर लाकर अच्छी तरह से समझाइश दी। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग फरियादियों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

टीआई करण कुवाल ने बताया नाबालिग बालकों को शराब और अन्य नशे की लत लग गई हैं। नशे की हालत में वे बेकाबू होकर अपराध कर रहे हैं। मंगलवार रात 10 बजे दोनों बालकों ने हद कर दी। वे पहले टटवाल किराना दुकान के पास पहुंचे और यहां यहां ई रिक्शा खड़ा करने की बात को लेकर विवाद किया। इसी बात को लेकर हेमराज पिता मांगीलाल उम्र 40 वर्ष पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद तरूण पिता विनोद जैन की दुकान पर पहुंचे और रंगदारी के रुपए मांगने लगे। उन्होंने तरूण को चाकू दिखाकर धमकाते हुए कहा कि यहां दुकान चलानी है तो रुपए देना पड़ेंगे।

पुलिस ने दोनों फरियादियों की शिकायत पर नाबालिग आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश करेंगे। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बाल न्यायालय के समक्ष आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की अपील कर सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें