Advertisement

मर्डर का खुलासा: थप्पड़ के बदले दी मौत, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

उज्जैन। आगर रोड स्थित शराब दुकान के समीप बेगमबाग के भूरा नामक युवक की हत्या की गुत्थी लिफ्ट मांगने के विवाद में हुई थी। लिफ्ट नहीं देने पर उसने तीन युवकों के साथ मारपीट की तो उन्होंने भूरा को चाकुओं से छेद दिया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दो फरार हैं।

 

Advertisement

बेगमबाग कॉलोनी के आरिफ उर्फ भूरू (पिता अब्दुल गफ्फार) का शव चिमनगंज पुलिस को गुरुवार सुबह मिला था। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखे थे। सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि इनकी पहचान मोनू उर्फ दीपांशु (शिवशक्ति नगर), लक्की और रेहान (गांधीनगर) के रूप में हुई थी। मोनूA को नागझिरी से दबोचा तो उसने मर्डर करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना वाली रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच वह साथी रेहान और लक्की के साथ बाइक से जा रहा था।

रास्ते में आरिफ उर्फ भूरू ने उनसे लिफ्ट मांगी। जब लिफ्ट देने से मना किया, तो आरिफ विवाद करने लगा। उसने रेहान को थप्पड़ जड़ दिया। तैश में आकर रेहान ने चाकू निकाला और आरिफ पर हमला बोल दिया। आरिफ ने दौड़ भी लगाई, लेकिन घाव गहरा होने से वह गिर गया और खून बहने से उसकी मौत हो गई। वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई। मुख्य आरोपी रेहान और लक्की अब भी फरार हैं, जिनके पास हत्या में प्रयुक्त चाकू होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें