Advertisement

महाकाल क्षेत्र की होटल संतोष की तीसरी मंजिल में लगी आग

शार्ट सर्किट के कारण रजाई-गद्दे जलकर खाक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल लोक के सामने की लाइन मेें जयसिंहपुरा क्षेत्र स्थित होटल संतोष पैलेस में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल की तीसरी मंजिल से आग की भीषण लपटें उठने लगीं। घटना रात करीब 12 बजे की है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे होटल में ठहरे यात्रियों और आसपास के रहवासियों में अफरातफरी मच गई।महाकाल लोक क्षेत्र में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। तुरंत नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

फायर ऑफिसर लक्ष्मणप्रसाद साहू ने बताया कि तीसरी मंजिल पर शार्ट सर्किट के कारण चिंगारी भड़की और छत पर रखे रजाई-गादी में आग भड़क गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। आग बुझाने में क्षेत्रवासियों ने भी काफी सहयोग किया। लोगों अपनी जान की परवाह न करते हुए होटल की तीसरी मंजिल पर मोर्चा खोल दिया। स्थानीय युवाओं और रहवासियों ने घरों से बाल्टियाँ निकालकर और पास मौजूद फायर सेफ्टी टैंक की मदद से पानी की बौछारें शुरू कीं। देखते ही देखते दर्जनों हाथ आग बुझाने में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

टला बड़ा हादसा, पुलिस कर रही जाँच: स्थानीय लोगों की इस त्वरित सूझबूझ से होटल के कमरों में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। घटना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया।

अब फायर ऑडिट के साथ विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र भी मांगेंगे
नगर निगम अभी तक 15 मीटर से ऊंचे, 500 वर्गफीट में बने भवन या 50 सीटर होटल-अस्पताल का फायर ऑडिट करती है। बाकी स्थानों से फायर इंजीनियर का सर्टिफिकेट लिया जाता है।

Advertisement

फायर ऑफिसर लक्ष्मण प्रसाद साहू ने बताया कि होटल-गेस्ट हाउस में तब्दील पुराने घरों में एसी लगने के कारण लोड बड़ा है और शार्ट सर्किट के कारण आग की घटनाएं हो रही है। इस कारण नगर निगम अब इनसे फायर ऑडिट के साथ-साथ विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र भी मांगेगी, ताकि बिजली विभाग वहां की वायरिंग वगैरह चैक कर लें और शार्ट सर्किट की गुंजाइश न रहे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें