Advertisement

महाकाल मंदिर में लेडी गार्ड-पुजारी के बीच बाहरी श्रद्धालुओं की एंट्री को लेकर विवाद

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा का ठेका लेने वाली कंपनी भले ही बदल गई हो लेकिन सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर महाकाल मंदिर में प्रवेश को लेकर महिला सुरक्षाकर्मी और राजस्थान के श्रद्धालुओं को लेकर आए पंडित के बीच एंट्री को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस हुई जिसमें अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया।

Advertisement

घटना रविवार की है जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया। इसमें मंदिर के गेट नंबर-1 यानी अवंतिका द्वार पर पं. कमलेश शर्मा और महिला सुरक्षाकर्मी ज्योति परमार के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि गार्ड ज्योति ने पं. शर्मा और उनके साथ आए श्रद्धालुओं को गालियां और धमकियां दीं। वहीं, वीडियो में शर्मा भी ज्योति से विवाद करते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर प्रशासन ने महिला सुरक्षाकर्मी को हटा दिया है। वहीं पं. शर्मा के गेट नंबर 1 यानी अवंतिका द्वार से प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया है।

इनका कहना

Advertisement

मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। मैं दिखवाता हूं कि आवेदन आया है या नहीं।
– गगन बादल, टीआई, महाकाल थाना

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें