Advertisement

महाकाल स्मार्ट पार्किंग और भारत माता मंदिर जाना आसान होगा, रोड चौड़ा किया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर जाने के लिए बेगमबाग से भारत माता मंदिर पार्किंग तक जाने वाले एक रोड को चौड़ा कर दिया गया है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारत माता मंदिर पार्किंग स्थल से अहिल्याबाई चौराहे तक प्रस्तावित 15 मीटर चौड़ीकरण के मार्ग में आ रहे भवनों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से जमींदोज कर दिया गया।

 

Advertisement

स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बेगम बाग मार्ग से भारत माता पार्किंग तक बनने वाले इस मार्ग में कुल 14 भवन बाधक बन रहे थे। इनमें से 12 भवन स्वामियों ने विकास की प्राथमिकता देते हुए आपसी सहमति प्रदान की थी। इसी सहमति के आधार पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में रिमूवल गैंग ने मकान गिराए।

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्वयं पूरी कार्रवाई का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और भारी पुलिस बल तैनात रहा। अपर आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा, अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, तहसीलदार शेफाली जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देशमुख सहित स्मार्ट सिटी व निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Advertisement

प्रोजेक्ट पर एक नजर

प्रोजेक्ट-15 मीटर चौड़ा मार्ग निर्माण (बेगम बाग से भारत माता पार्किंग)।

Advertisement

हटाए गए भवन- 14 में से 12 भवनों पर चली जेसीबी।

उद्देश्य- श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए यातायात को सुगम बनाना।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें