Popup Image
Advertisement

मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर-गुना एसपी को हटाया, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को परखा, सीधी में औचक निरीक्षण में नागरिकों से रूबरू होकर जानी समस्याएं

Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिले में अचानक पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति जानी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसंवाद के दौरान आमजन और जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों और जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लिया गया।

मुख्यमंत्री ने प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबधंक पी.एस. धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकद राशि में हेरफेर के मामले में पुलिस अधीक्षक गुना अंकित सोनी की भूमिका को यथोचित न मानते हुए पुलिस अधीक्षक पद से हटाने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था के चलते अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी। डॉ. यादव ने जनसंवाद के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचे। किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को गंभीरता से लिया जाकर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें