Popup Image
Advertisement

युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जामुन के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

सेवाराम पिता गुलाब 35 वर्ष निवासी नेपानिया सुनार थाना पानबिहार शराब पीने का आदी था और शनिवार को खेत पर पानी डालने का कहकर निकला था। शाम करीब 5 बजे पड़ोस के खेत में काम कर रहे आसाराम ने उसे जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके देखा जिसकी सूचना परिजनों को दी।

सेवाराम के भाई दयाराम बोड़ाना ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था और एक बार पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। सेवाराम खेती करता था और उसके दो बच्चे हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से सेवाराम के शव को फंदे से उतारा उस समय सांसे चल रही थी इसलिये जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें