रतलाम में प्रोडक्ट लाइक के नाम पर 1.24 लाख ठगे

रतलाम। रतलाम में ऑनलाइन प्रोडक्ट लाइक कर कमीशन कमाने का लालच देकर एक 24 वर्षीय युवती से 1.24 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वाट्सएप पर लिंक भेजकर युवती को एक फर्जी एप डाउनलोड करवाया और क्यूआर कोड के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन कराकर इस वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement
Advertisement



