Advertisement

राज्यमंत्री पटेल ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर कुछ समय ध्यान भी लगाया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका सम्मान किया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि आज आनंद का दिन हैं कि बाबा महाकाल की कृपा से उनके दर्शन करने का सौभाग्य मिला। 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारियां देखकर काफी प्रसन्नता है। बाबा महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे, सब सुखी रहें, यही प्रार्थना है।

Advertisement

श्रीनिवास राव भी पहुंचे

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने भी दोपहर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद कहा कि जिस तरह से मंदिर परिसर को डेवलप किया गया है, उसके लिए साधुवाद। उन्होंने दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा भी की और कहा कि पहले और अब की दर्शन व्यवस्था में जमीन-आसमान का अंतर है। अब श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें