Popup Image
Advertisement

विक्रम विवि में प्रारंभ हुआ भारतीय ज्ञान परम्परा से संबंधित पाठ्यक्रम

उज्जैन। विक्रम विवि में नई शिक्षा नीति एवं नवाचारों के साथ भारतीय एवं प्राचीन ज्ञान और पद्धति को समझने के लिए नया केंद्र खोला गया जिसमें ऋषियों, मुनियों, प्राचीन वैज्ञानिकों एवं इनसे संबंधित ज्ञान को विद्यार्थी तक पहुंचाया जाएगा जिसे वे आसानी से समझ सके।

Advertisement

सेंटर फ़ॉर इंडिक स्टडीज के निदेशक डॉ. सचिन राय ने बताया कि इसके अध्ययन से भारत एवं प्राचीन भारत के बारे के जानकर विद्यार्थी अपने देश और प्राचीन परंपराओं के लिए अपने आपमें गर्व की अनुभूति करेगा।

इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्कृति से परिचय, वेद परंपरा, तत्व विमर्श, धर्म एवं कर्म विमर्श, रामायण, महाभारत, भारतीय प्राचीन कला, पुराणों से परिचय आदि संबंधित विषय पढ़ाये जाएंगे। एमए हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम प्रारंभ किया एवं भविष्य में एम.ए. बौद्ध एवं एम.ए. जैन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें