विवाद में बीच-बचाव किया तो चाकू मारने का आरोप लगाया

उज्जैन। हीरामिल की चाल में एक युवक अपने बड़े भाई से रुपए को लेकर विवाद कर रहा था। पास में रहने वाला बड़े भाई का साला बीच-बचाव करने आया तो उस पर चाकू मारने का आरोप लगाया। फिलहाल वह चरक अस्पताल में भर्ती है। घायल का नाम कुंदन पिता मानसिंह (31) निवासी हीरामिल की चाल है।

Advertisement
वह अपने बड़े भाई सोनू से मंगलवार सुबह पैसों को लेकर विवाद कर रहा था तभी पास में ही रहने वाला सोनू का साला देवेंदर बीच-बचाव करने आया। कुंदन ने आरोप लगाया कि देवेंदर ने उसे चाकू मारा, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुंदन ने नशे की हालत में खुद ही चाकू मारा। इसके बाद परिजनों ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया।
Advertisement









