Popup Image
Advertisement

शादी के नाम धोखाधड़ी करने वाले दलाल नागदा स्टेशन से पकड़ाए…

डेढ़ लाख रुपए लेकर युवक का विवाह किया,

Advertisement

चार दिन बाद ही दुल्हन हो गई फरार

उज्जैन। एक ग्रामीण युवक की डेढ़ लाख रुपए लेकर महाराष्ट्र के कुछ दलालों ने शादी रचाई। चार दिन बाद ही दुल्हन फरार हो गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी करने वालों को नागदा स्टेशन के बाहर से गिरफ्त में लिया है।

Advertisement

घटना महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पेटलावद की है। पुलिस ने बताया कि पेटलावद में रहने वाले राकेश पिता प्रेमचंद पाटीदार से तीन लोग मिले थे और 5 जुलाई को डेढ़ लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही जिस लड़की से शादी की थी वह फरार हो गई।

राकेश ने उसको सभी जगह तलाशा और शादी कराने वालों को भी खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला उनके मोबाइल भी बंद मिले।

Advertisement

इसके बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को नागदा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम उमेश पिता भोगीराम मरावी निवासी हमदापुर थाना दहेगांव जिला वर्धा महाराष्ट्र तथा सीता पति भोगीराम है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें