वलसाड- गोरखपुर के बीच चलेगी वीकली स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। विंटर सीजन में पश्चिम रेलवे वलसाड-गोरखपुर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन संचालित कर रहा है। यह ट्रेन रतलाम और नागदा से होकर गुजरेगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन ०५०६१ २० नवंबर को दोपहर २.३५ बजे गोरखपुर से चलेगी। यह २१ नवंबर को सुबह ११.३८ बजे नागदा और दोपहर १२.१५ बजे रतलाम होते हुए इसी दिन शाम ७.३५ बजे वलसाड पहुुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन ०५०६२ वलसाड-गोरखपुर स्पेशल २१ नवंबर को रात १०.१० बजे वलसाड़ से चलेगी। २२ नवंबर को सुबह ५.३५ बजे रतलाम और सुबह ६.४८ बजे नागदा पहुंचेगी। २३ नवंबर की सुबह ५.२० बजे यह गोरखपुर पहुुंचेगी।
यह रहेंगे स्टापेज
सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती। ट्रेन में एसी-३ टीयर, एसी चेयर कार, स्लीपर एवं जनरल कोच रहेंगे।









