Popup Image

सर्दी ने दिखाए तीखे तेवर, 13.5 डिग्री पर पहुंचा पारा; अलमारियों से निकले गर्म कपड़े

सबसे सर्द रात के बाद स्वेटर-जैकेट की खरीदी बढ़ी, आगर रोड पर तिब्बती वुलन मार्केट में ग्राहकी का दौर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तक रात में चल रही सर्द हवाओं ने बुधवार की सुबह भी सर्द कर डाली। इस मौसम में पहली बार पारा १३.५ डिग्री पर पहुंच गया। इसने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने पर विवश कर दिया। अब तक सर्दी के हल्के उतार-चढ़ाव के बीच सामान्य दिनचर्या में व्यस्त रहने वाले लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों में नजर आए। घरों में अलमारियों में रखे स्वेटर, जैकेट, शॉल और कंबल बाहर निकल आए हैं। इधर, बाजारों में भी सर्दी की दस्तक का असर दिखाई देने लगा है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की आवाजाही बढ़ गई है। बीती रात मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही।

हालांकि दिन की धूप ने कुछ राहत जरूर दी। हालांकि अब देर रात और तड़के घरों से बाहर निकलने वालों को सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी काम पर जाने वाले लोगों ने अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही शहर में सर्दी का मिजाज अब चढ़ता नजर आ रहा है।

Advertisement

गर्म कपड़ों के बाजार में बढ़ी रौनक
ठंड का असर अब बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर स्वेटर, जैकेट, ऊनी टोपी, मफलर, शॉल और गर्म इनर की खरीदी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। दुकानदारों ने भी नए स्टॉक सजा लिए हैं। कोयला फाटक क्षेत्र में तिब्बती वुलन बाजार सज गया है। यहां गर्म कपड़ों की मांग लगामार बढ़ रही है। कई परिवार यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

सुबह-शाम ज्यादा महसूस हो रही ठंड
मौसम में बदलाव के कारण सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखाई देने लगा है। लोग अब पहले की तुलना में देर से घरों से निकल रहे हैं। रात के समय भी हल्की ठंड के कारण पंखों की गति कम होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने पर ठंड का असर बढऩे की संभावना रहेगी। फिलहाल मौसम के इस बदले मिजाज ने शहरवासियों को सर्दियों के आगमन का अहसास करा दिया है। धीरे-धीरे शुरू हुई ठंड अब लोगों को गर्म कपड़ों की ओर लौटने का संकेत दे रही है।

Advertisement

मौसम की सबसे सर्द रात पारा 13.5 डिग्री पर पहुंचा
सर्दी बढऩे के साथ ही शहर में गर्म कपड़ों के वस्त्र विक्रेता भी शहर पहुंच गए है। अपने बेहतरीन कपड़ों के लिए जाने जाने वाला तिब्बती वुलन मार्केट आगर रोड पर सज गया है। यहा खरीदार भी पहुंचने लगे हैं।

इनका कहना है
हिमालयीन क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चल रही हैं और इसका असर मालवा में ठंड बढऩे के रूप में देखा जा रहा है। आगामी दो तीन दिनों में ठंड और अधिक तेज होगी।
– राजेंद्र प्रसाद गुप्त
अधीक्षक जीवाजी वेधशाला

यूं गिरा, फिर बढ़ा और गिरा तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
14 नवंबर 13.8 32.5
15 नवंबर 14.5 32.0
16 नवंबर 14.8 32.5
17 नवंबर 14.5 31.0
18 नवंबर 15.0 30.5
19 नवंबर 13.5 —

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें