सड़क दुर्घटना में पोस्टमैन की मौत

उज्जैन। सड़क दुर्घटना में गुरुवार रात पोस्टमैन की मौत हो गई। मताना निवासी निरंजन पिता देवीलाल वर्मा (५२) काम से कल शाम चंदेसरा जा रहे थे। उन्हें चंदेसरा ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। निरंजन डाक विभाग में पोस्टमेन थे तथा नरवर में पदस्थ थे। परिवार में दो पुत्र हैं और दोनों पढ़ाई करते हैं।

Advertisement
होद में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास मवेशियों के पानी पीने के लिए बनाई गई 4 फीट गहरी होद में डूबने से 3 साल की मासूम निशु पिता लखन आंजना की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तत्काल नानाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Advertisement








