Advertisement

सूने घर से लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

उज्जैन। नीलगंगा क्षेत्र स्थित सार्थकनगर में सूने मकान को चोरों ने अपना निशान बनाया और ताला चटकाकर यहां से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसकी नीलगंगा पुलिस जांच कर रही है।

 

Advertisement

दरअसल, चोरी की वारदात सार्थकनगर में रहने वाले विनय जैन के घर 2 मई की रात करीब 3 से 3.30 बजे के बीच हुई। वारदात के दौरान वह अपने पत्नी आंचल जैन के साथ राजस्थान के ग्राम पेटलावद में पूजा के लिए गए थे। वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण नदारद थे। इसके बाद उन्होंने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। घटना का ३० सेकंड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक पर दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। बाइक चला रहे शख्स ने चेहरे पर रूमाल बांधा है, जबकि पीछे बैठे शख्स ने हेलमेट पहना है।

सीसीटीवी से तलाश में पुलिस
पुलिस प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध गतिविधियां कैमरे में कैद हुई हैं जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें