Advertisement

खाते से निकले 2 लाख

उज्जैन। एंबुलेंस ड्राइवर ने मोबाइल में बैलेंस चैक किया तो पता चला कि खाते से 2 लाख 9 हजार रुपए कम हो गए हैं। उसने 1930 पर शिकायत करने के बाद माधव नगर थाने में केस दर्ज कराया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राजेश कुमारपिता बाबूलाल देवतवाल निवासी बागपुरा सांवेर रोड प्राइवेट एंबुलेंस का ड्राइवर है। 12 सितंबर से 14 सितंबर के बीच साइबर ठगों ने तीन बार में उसके खाते से 2 लाख 9 हजार रुपए निकाल लिए। राजेश ने मोबाइल पर बैलेंस चैक किया तो उसे साइबर फ्रॉड की जानकारी लगी। उसने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी शिकायत की। राजेश ने माधव नगर पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश ने मोबाइल हैक कर खाते से रुपए निकाले हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

दो पक्षों में मारपीट
उज्जैन। गणगौर दरवाजा क्षेत्र में नॉनवेज खाने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने बताया कि विशाल मालवीय धोबी की मस्जिद के पास ऑटो में बैठकर मो. अजहर, अली उर्फ शादाब नॉनवेज खा रहे थे। विशाल की पत्नी ने रोका तो विवाद करने लगे और विशाल को पीट दिया। दूसरी ओर से मो. अजहर कार्तिक चौक बाड़ी मोहल्ला ने विशाल और उसके भाई बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Advertisement

मोबाइल चोर पकड़ाया
उज्जैन। मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शरद जाटव ने ओवरनाइट एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा करने के दौरान उनका मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र कुमार पिता शिवशंकर प्यासी निवासी मांगज दमोह को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का मोबाइल जब्त किया है।

मूक-बधिर मिली
उज्जैन। जयपुर एक्सप्रेस से एक मूक-बधिर बालिका मिली है। उसे यात्रियों ने जीआरपी थाने के सुपुर्द किया था। टीआई सुनील कुमारगुप्ता ने बताया कि बालिका बोलने में अमसर्थ है। उसने अपना नाम नेहा लिखकर बताया था। बालिका को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। 17 सितंबर को उसने परिजन का फोन नंबर लिखकर बताया। परिजन से पता चला कि बालिका मंदबुद्धि है और सुनने, बोलने में असमर्थ है।

Advertisement

घर के बाहर खेल रही बालिका को कुत्ते ने काटा

परिजन ने कुत्ता पालने वाली महिला पर दर्ज कराया केस

उज्जैन। घर के बाहर खेल रही बालिका को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। परिजन ने कुत्ता पालने वाली महिला के खिलाफ चिमनगंज थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण सिंह सोलंकी पिता विजय सिंह निवासी वीर नगर ने मोहल्ले में रहने वाले ललिताबाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 291 के तहत केस दर्ज कराया है। लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि ललिताबाई स्ट्रीट डॉग को खाना देकर पालती है। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम डॉग पकडऩे आती है तो विवाद करती है। शुक्र्रवार को बेटी ९ साल की अवनि घर के बाहर खेल रही थी तभी स्ट्रीट डॉग ने उस पर हमला किया और काटकर घायल किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें