Advertisement

अतिव्यस्त इलाका सती गेट अब सुनसान रात भर चलती रही दुकानों की शिफ्टिंग

कल से शुरू हो जाएगी तोडफ़ोड़, आज दिनभर में हटाना है व्यापारियों को अपना सामान

Advertisement

उज्जैन। सिंहस्थ के लिए शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण काम में अब कंठाल चौराहा से सती गेट क्षेत्र का नंबर है। रविवार से कंठाल से सतीगेट तक के भवनों की तुड़ाई शुरू हो जाएगी। व्यापारियों को शनिवार तक सामान हटाने की निर्देश दिए हैं। शुक्रवार से शुरू हुई दुकानों की सामान शिफ्टिंग रातभर चली। शनिवार सुबह भी व्यापारी शिफ्टिंग में लगे थे।

शहर के सबसे व्यस्ततम और व्यापारिक केंद्र माने जाने वाले कंठाल चौराहे से छत्री चौक के बीच मार्ग चौड़ीकरण का काम रविवार से शुरू होने जा रहा है। नगर निगम ने क्षेत्र में मुनादी कराकर सभी को सूचित कर दिया है। शुक्रवार को संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निर्माणाधीन सड़कों का पैदल निरीक्षण किया था। जिसमें उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए अपनी दुकान-मकान दो दिनों में खाली करने की अपील की थी। इसका असर ऐसा रहा कि व्यापारी पूरी तरह सामान शिफ्टिंग में जुट गए। पूरी रात सामान हटाने का काम चलता रहा। लोग अपने स्तर पर ही सामान हटा रहे थे प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिला।

Advertisement

क्यों महत्वपूर्ण है यह मार्ग?
कंठाल चौराहा और छत्री चौक का इलाका पुराने शहर का हृदय स्थल है। यहाँ व्यापारिक गतिविधियां अधिक होने और सड़क संकरी होने के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सिंहस्थ के दौरान यहाँ लाखों श्रद्धालुओं का दबाव रहेगा, जिसे देखते हुए इस मार्ग का चौड़ा होना अनिवार्य है। प्रशासन के इस कदम से जहां भविष्य में यातायात सुगम होगा, वहीं वर्तमान में व्यापारियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

छत्री चौक जाने के लिए गलियों से गुजरना होगा

Advertisement

अभी तक छत्री चौक का सीधा रास्ता कंठाल से सती गेट होते हुए था। लेकिन चौड़ीकरण के कारण यह रोड बंद हो गया है। अब दूसरा रास्ता मिर्जा नईम बेग मार्ग है। यहां भी निर्माण चल रहा है। ऐसे में डाबरी पीठा, छोटा सराफा या फिर महाकाल चौराहा की ओर से छत्री चौक पहुंचा जा सकेगा।

अपने संसाधनों से कर रहे खाली
पूरी रात से सामान शिफ्ट कर दुकान खाली करने में लगे हैं। आज के दिन पूरी दुकान शिफ्ट कर खाली करना है। अपने संसाधनों से दुकान खाली कर रहे हैं।
लक्ष्मण शर्मा
राज इलेक्ट्रॉनिक्स

गोडाउन में रख रहे सामान
70 साल पुरानी दुकान है, अभी रातभर से माल शिफ्ट करने में लगे है, पूरी रात हो गई है, अभी रामेश्वर गली में स्थित गोडाउन में माल रखेंगे, धंधा बंद रहेगा
हरीश शर्मा
ममता लगेज सेंटर

अब यहां ग्राहक कैसे आएंगे
आज शाम तक पूरी दुकान वीडी मार्केट में शिफ्ट कर देंगे। क्यों कि अब यहां खरीदी-बिक्री बंद रहेगी। ग्राहकों के आने की जगह ही नहीं है।
नरेश केशवानी
श्री बाल गोपाल वस्त्रालय

दूसरी जगह दुकान तलाश रहे
अभी तो दूसरी जगह दुकान नहीं मिली है, किराया इतना लग रहा है कि दूसरी दुकान नहीं ले सकते। अभी तो दुकान बंद रखने की नौबत है।
देवेंद्र नागर
शक्ति नमकीन भंडार

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें