Advertisement

अपंग आश्रम में दूध, ब्रेड, फल का वितरण किया

उज्जैन। समाजसेवी एवं सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक स्व. मेहबूब अहमद की 24वीं पुण्यतिथि अपंग आश्रम में आश्रमवासियों की सेवा कर मनाई गई। सोसायटी के संयोजक हाजी अली रंगवाला एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि आश्रमवासियों को दूध, ब्रेड, फल का वितरण कर महबूब अहमद की स्मृति में पौधारोपण किया।

 

Advertisement

मुख्य अतिथि शिक्षाविद राकेश उपाध्याय ने कहा कि महबूब अहमद का पूरा जीवन समाजसेवा एवं दिन दुखियों दुखियों की सेवा में ही गुजरा। रामचंद्र सोलपंखी को मेहबूब अहमद समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित किया। अनवर नागौरी, इकबाल हुसैन, संजय जोगी, अशरफ पठान, सैयद निजाम अली, खोजेमा चांदा वाला, रफीक खान, समीर खान आदि मौजूद थे। जानकारी चेतन ठक्कर ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें