अभिभाषक संघ को पुस्तकें प्रदान

उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ उज्जैन की पुस्तकालय समिति द्वारा संघ के पुस्तकालय को समृद्ध व उन्नत बनाए जाने हेतु ”ज्ञान दान योजना” प्रारंभ की है। इसके अंतर्गत अभिभाषक अपने जन्मदिवस या अपने पूर्वजों की स्मृति में विधि संबंधी पुस्तकें दान कर सकते है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
अभिभाषक शैलेष परमार द्वारा पुस्तकालय सहसचिव हेमंत वाडिया को पुस्तकें प्रदान की। अनंतनारायण मीणा विशेष रूप से उपस्थित थे। संघ सचिव डॉ. प्रकाश चौबे ने परमार को धन्यवाद प्रेषित किया। शेखर श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। जानकारी हेमंत वाडिया द्वारा दी गई।
Advertisement









