Advertisement

अभिभाषक संघ निर्वाचन : 1374 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

उज्जैन। मंडल अभिाषक संघ उज्जैन में 25 नवंबर को जिला न्यायालय स्थित अभिभाषक सभागृह में विभिन्न पदों के निर्वाचन होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद शर्मा गुरू ने बताया कि निर्वाचन हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। 9 नवंबर को सांय 4 बजे तक मतदाता की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया।

Advertisement

सूची के प्रकाशन के पश्चात कुल 1374 अभिभाषक मतदातागण अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, दो सहसचिव व ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों को मतदान कर उनके भाग्य का फैसला करेंगे। जानकारी मंडल अभिभाषक संघ के उप निर्वाचन अधिकारी दिलीप परिहार ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें