Advertisement

अल्लू अर्जुन बने नेशनल अवॉर्ड पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मंगलवार को दिल्ली में हुए 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड सेरेमनी को अटेंड करने के बाद एक्टर वापस लौट आए है। बुधवार सुबह उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Advertisement

वीडियो में पुष्पा स्टार एथनिक लुक में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना है। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगा रखे है और अपना सिग्नेचर पुष्पा हेयरस्टाइल बनाया है। एक्टर का ये लुक फैंस को काफी पसंद आया।

बता दें, अल्लू को उनकी फिल्म पुष्पा के लिए ये अवॉर्ड दिया है। इसी के साथ वह ये सम्मान पाने वाले पहले तेलुगु एक्टर बन गए हैं। 2021 में रिलीज हुई पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का कैरेक्टर डार्क था। फिल्म में अल्लू एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें किसी राजा के जैसी हैं।

Advertisement

फिल्म की स्टोरी लाइन आम जिंदगी से जुड़ी थी, जिसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया। फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए। पुष्पा ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें