Advertisement

अस्पताल खोलने से अच्छा एक व्यायाम केन्द्र स्थापित किया जाए : पंडित शर्मा

उज्जैन। व्यायाम में शक्ति, मुक्ति और भक्ति होती है, व्यायाम जीवन जीने का प्रवाह है। खेल एवं व्यायाम मनुष्य को देश भक्ति एवं राष्ट्र सेवा से जोड़ता है। एक अस्पताल खोलने से अच्छा है एक व्यायाम केंद्र स्थापित किया जाए।

 

Advertisement

उक्त बात स्काईफीट व्यायाम केंद्र के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी पं. प्रमोद शर्मा गुरुजी ने कही। शहर के स्वास्थ्य प्रेमियों को समाजसेवी और व्यवसायी विवेक सत्यनारायण जायसवाल ग्रुप की ओर से सर्वसुविधा युक्त स्काईफिट जिम की सौगात मिली। सर्वसुविधा युक्त स्काईफिट व्यायाम केंद्र का सेकंड फ्लोर शिवांश नंबर बी 4 एचआईजी विशाला स्कीम देवास रोड पर शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी सत्यनारायण जायसवाल ने की। अतिथियों ने आधुनिक व्यायाम केंद्र का फीता खोलकर शुभारंभ किया।

संचालन शैलेंद्र व्यास ने किया। अतिथियों का स्वागत उमा जायसवाल, श्वेता जायसवाल, कोयल ध्रुव जायसवाल, प्रणति जायसवाल आदि ने किया गया। आभार व्यायाम केंद्र के निर्देशक विवेक जायसवाल द्वारा किया गया। फिरोज जिनवाला, नरेश भंडारी, सुमित नारंग, लकी सिंह, मनोज पारिख, धनंजय उपाध्याय आदि उपस्थित थे। पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र कुशवाह ने केंद्र के निदेशक विवेक जायसवाल का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें