Popup Image
Advertisement

इंदौर:शराब तस्करी में तीन गिरफ्तार

नकली शराब से पांच लोगों की मौत होने के बाद पुलिस द्वारा लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से अवैध शराब लाकर इंदौर में खपाते थे। इसके लिए वे स्टेशनरी का चालान-बिल्टी बनाकर आबकारी विभाग व पुलिस को गुमराह करते थे।

Advertisement

गिरोह के तार क्या इंदौर के जहरीली शराब से जुड़े हैं, इसे लेकर तफ्तीश की जा रही है। इनसे अंग्रेजी शराब व्हाइट एण्ड ब्लू, ऑफ्टर डार्क, बोटामस अप की 5 पेटी अंग्रेजी शराब, चालान बिल तथा 5 मोबाइल जब्त किए गए हैं।एएसपी (क्राइम ब्रांच) गुरुप्रसाद पाराशर को सूचना मिली थी सांवेर रोड स्थित कैपिटल इण्डिया लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट पर स्टेशनरी के बिल्टी चालान बनाकर शराब की तस्करी हो रही है। इस पर पुलिस ने वहां दबिश दी और आरोपी जितेन्द्र पिता मांगीलाल भोज (49) निवासी मूसाखेडी, आजाद नगर, चंदन पिता लालचंद कौशल (34) निवासी भावना नगर, खण्डवा नाका तथा गोविन्द पिता भावरसिंह गुर्जर (38) निवासी लालबाहदूर शास्त्री नगर मिले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें