Advertisement

इंदौर में बस पार्किंग में लगी भीषण आग, 5 बसें जलकर खाक

इंदौर के नवलखा क्षेत्र में सोमवार सुबह बस पार्किंग में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच बसें जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisement

घटना तीन इमली क्षेत्र के पास स्थित बस पार्किंग की है, जहां 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग के समय निकली चिंगारी से आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान चार जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

हादसे के समय पार्किंग में मौजूद अन्य बसों को तुरंत वहां से हटाया गया। पास में रिहायशी बस्ती होने के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने रिहायशी इलाके में बसों की पार्किंग और मरम्मत कार्य को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से बड़ा हादसा हो गया।

Advertisement

घटना के विरोध में पार्षद मौके पर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक यहां से बस पार्किंग नहीं हटाई जाती, तब तक वे धरना जारी रखेंगे।पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें