Advertisement

इंदौर CHL केयर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इंदौर के एलआईजी चौराहा स्थित सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल पर बुधवार रात 10.30 बजे आग लग गई। इस वजह से अस्पताल में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

Advertisement

हादसे के वक्त आईसीयू में पांच मरीज भर्ती थे जो तुरंत स्थानांतरित किए जाने से सुरक्षित हैं. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

चश्मदीदों ने बताया कि आग एबी रोड स्थित केयर सीएचएल हॉस्पिटल की पहली मंजिल स्थित आईसीयू में लगी. उन्होंने बताया कि आग तो मामूली थी, लेकिन आईसीयू में धुआं भर जाने से मची अफरा-तफरी के बीच इस इकाई के कांच तोड़े गए और आग बुझाई गई.

Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि आग लगने की घटना के वक्त अस्पताल के आईसीयू में पांच मरीज थे जिन्हें तुरंत अन्य कक्ष में स्थानांतरित किया गया. उन्होंने बताया, पांचों मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं. प्रारंभिक तौर पर यह लगता है कि आग आईसीयू के किसी उपकरण में शॉर्ट सर्किट से लगी.इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना के संबंध में एसीपी भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी और कहा कि शॉर्ट सर्किट (11.10) के कारण पहली मंजिल पर आईसीयू में आग लग गई.

अचानक स्पार्किंग हुई और धुआं भर गया. ब्लॉक में पांच मरीज थे और सभी को बचा लिया गया. हर कोई ठीक है और कोई हताहत नहीं हुआ..केयर सीएचएल अस्पताल अस्पातल के मुख्य परिचालन अधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि जहां आग लगी वहां 5 मरीज थे जिन्हें बचा लिया गया है और उन्हें दूसरी यूनिट में शिफ्ट कर दिया है. दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें