उज्जैन:आगामी चातुर्मास को भव्य बनाने के लिए बैठक संपन्न

उज्जैन। सुभाषनगर स्थानक श्रीसंघ को इस वर्ष श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन श्रावक संघ शांत भ्रांति के आचार्य श्री १००८ विजयराजजी म.सा. की आज्ञानुवॢतनी वैभवश्री म.सा. ठाणा ३ की आगामी वर्षावास चातुर्मास-२१ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। सभी श्रावक एवं श्राविकाओं में बड़ा उत्साह है। इस चातुर्मास को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप प्रदान करने हेतु रविवार को सुभाषनगर स्थित वर्धमान जैन स्थानक भवन में अध्यक्ष संजय बापना की अध्यक्षता में ट्रस्ट मंडल की बैठक हुई। सभी सर्वानुमति से चातुर्मास संयोजक डॉ. वीरेंद्र पामेचा एवं शहर संयोजक लोकेंद्र जैन, एवं सुयश सुराना को बनाया गया । संरक्षक ट्रस्टी प्रेमचंद्र बापना, आरसी सुराना, प्रकाश बोथरा, सभी श्रावक श्राविकाओं से अधिक से अधिक तप कर चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का अनुरोध किया। यह जानकारी महासचिव आरसी सुराना ने दी।










