उज्जैन:घर में घुसकर दंपत्ति पर चाकू से हमला

उधार सिगरेट नहीं देने पर घर में घुसकर दंपत्ति पर चाकू से हमला

Advertisement
उज्जैन। शंकरपुर क्षेत्र में किराना दुकान चलाने वाले दंपत्ति पर उधार सिगरेट न देने पर बदमाशों ने चाकू से हमला किया। पंवासा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि परमानंद पिता रामचंद्र राठौर निवासी शंकरपुर की हनुमान मंदिर के पास किराना दुकान है। उसकी दुकान पर रात 9 बजे एक युवक उधार सिगरेट लेने पहुंचा। परमानंद ने उधार देने से मना किया तो बदमाश ने घर में घुसकर परमानंद और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
Advertisement









