Advertisement

उज्जैन:नोटों की बारिश करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

आगर के युवक को उज्जैन बुलाकर ठगे थे 5 लाख रुपये

Advertisement

उज्जैन। नोटों की बारिश कराकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल 2021 को आशीष पिता जगदीश सूर्यवंशी निवासी विवेकानंद कालोनी आगर को रुपये डबल करने का झांसा देकर तांत्रिक ने उज्जैन बुलाया और यहां रामघाट पर तांत्रिक 5 लाख 50 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया था।

Advertisement

महाकाल पुलिस ने मामले में तांत्रिक के 4 साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया था। कल पुलिस ने सरगना को इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है जिसकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें