उज्जैन:राहत की बारिश… सुबह 6 बजे से शुरू हुई रिमझिम 10 बजे थमी

मौसम में घुली ठंडक, 24 मिलीमीटर बारिश हुई दर्ज,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गर्मी और उमस से लोगों को मिली निजात

उज्जैन। लंबे इंतजार के बाद आखिर इंद्रदेव प्रसन्न हुए और सुबह 6 बजे से शहर में राहत भरी रिमझिम बारिश शुरू हुई 4 घंटों तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। 10 बजे बारिश रुकी।

जून माह से मानसून की एक्टिविटी शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब तक प्रदेश में तेज बारिश का इंतजार था। पिछले दिनों हल्की बौछारें और बारिश तो हुई बावजूद इसके तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। जुलाई के तीन सप्ताह गुजरने के बाद भी मानसून सक्रिय नहीं होने से परेशानियां बढ़ती जा रही थीं। किसानों द्वारा खेत में जत्रा करने के साथ अनेक प्रकार के टोटके भी किये गये ताकि जल्द से जल्द अच्छी बारिश हो।

देर रात न्यूनतम तापमान में गिरावट आने और आद्र्रता बढऩे के साथ ही सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो सुबह 10 बजे तक चलता रहा। लगातार चार घंटे चली रिमझिम बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को बरसाती व छातों का उपयोग करना पड़ा। वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक कुल 24 मिमी बारिश दर्ज हुई है जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्र्रता 90 प्रतिशत और हवा की गति 4 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज हुई है।

सड़कों पर भरा पानी, नदी पहुंचे लोग
बारिश की गति धीमी होने के कारण कहीं भी जलजमाव की स्थिति निर्मित नहीं हुई लेकिन सड़कों पर पानी भर गया। अनेक क्षेत्रों में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण कचरा फंसने से नाली ओवरफ्लो भी हुई। हालांकि शिप्रा नदी में हल्की बारिश से जलस्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कई लोग पानी में भिगने के बाद नदी स्नान करने पहुंचे।

Related Articles

close