Tuesday, June 6, 2023
Homeउज्जैन समाचारउज्जैन : मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में कांग्रेस और पुलिस के बीच...

उज्जैन : मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में कांग्रेस और पुलिस के बीच झूमाझटकी

कंठाल, गोपाल मंदिर, देवासगेट और टॉवर पर किलेबंदी

पुलिस अफसर तलाशते रहे कांग्रेस नेताओं की लोकेशन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन करने की सूचना

उज्जैन :मंगलवार को उज्जैन में CM का पुतला जलाने के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक कांग्रेस को पुलिस से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। अफसरों ने साफ कहा कि महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज हुई FIR के बाद सोमवार को कांग्रेसियो ने धरना दिया।

Untitled 4 copy 12

जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला जला दिया। मंगलवार को उज्जैन में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CM शिवराज सिंह का पुतला जलाने पहुंचे। कंठाल चौराहे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक कांग्रेस ने CM शिवराज सिंह चौहान पुतला फूंका। इस बीच पुलिस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच पुतले को लेकर जमकर खींचतान हुई।युवक कांग्रेस ने पहला पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने तत्काल पुतला जलने से रोक दिया।इस घटनाक्रम में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच यहां झड़प भी हुई।

DSC 0459

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल क्राइम बं्राच द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया है। एक दिन पहले जहां धरना प्रदर्शन किया गया तो आज मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने की सूचना पुलिस अफसरों को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसरों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर बेरिकेडिंग कर किलेबंदी करवा दी और नेताओं की लोकेशन तलाशते रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने की सूचना पुलिस अफसरों को दी थी, लेकिन इसका समय और स्थान नहीं बताया गया जो पुलिस के लिये परेशानी का कारण बन गया। सुबह से कंठाल, गोपाल मंदिर, देवासगेट और टॉवर चौराहे पर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर थाना प्रभारियों सहित जवानों की ड्यूटी लगा दी। पुलिस किलेबंदी के बीच अफसर कांग्रेस नेताओं की लोकेशन भी लेते रहे। कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में कांग्रेस नेताओं के घरों के आसपास नजर रखे हुए थे।

धरना देने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित नेताओं पर प्रकरण
सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने टॉवर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के नीचे बैठकर मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना दिया था। इसको लेकर माधव नगर पुलिस ने अध्यक्ष सोनी, विधायक महेश परमार, विधायक रामलाल मालवीय, कमल पटेल सहित धरने में धामिल नेताओं के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नेताओं ने बिना कारण घर से निकलने, कोरोना नियमों का पालन नहीं करने, कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन, शहर में लागू धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!