Advertisement

उज्जैन: मृत महिला की लाश 4 दिन पुरानी थी

उज्जैन। बुधवार को वीर नगर स्थित मकान से चिमनगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया था। शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल महिला की मृत्यु का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने बताया कि रचना पति सत्यनारायण शर्मा 75 वर्ष निवासी वीर नगर के शव का पीएम कराया तो पता चला कि शव 4 दिन पुराना था। रचना की मृत्यु किन कारणों के चलते हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस के अनुसार विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने बताया कि रचना के पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी। जबकि उसके परिचित अरविंद निवासी रतलाम की भी 4 दिन पहले ही मृत्यु हुई थी। रचना की पुत्री चंदा मोहननगर में रहती है।

 

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें