Advertisement

ऊपरी आवरण और पेंट हटते ही नए स्वरूप में दिखाई देने लगा कोठी पैलेस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। करीब 138साल पुराने कोठी पैलेस का ऊपरी आवरण और पेंट हटते ही यह नए स्वरूप में दिखाई देने लगा है। 23 करोड़ रुपए से भवन का रिनोवेशन कर प्राचीन स्वरूप में निखारा जाएगा। काम पूरा होने के बाद कोठी पैलेस म्यूजियम के रूप में नया पर्यटक स्थल बनकर उभरेगा।

 

Advertisement

यह काम वीर भारत संग्रहालय प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। इसके पहले चरण में कोठी महल को प्राचीन लुक दिया जाएगा। इसे संग्रहालय के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां रामायण-महाभारत युग, सम्राट विक्रमादित्य काल और स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की गाथाओं का चित्रण देखने को मिलेगा। जी+1 के इस प्राचीन पैलेस में नई पीढ़ी को वैदिक काल से लेकर आजादी तक का अनुभव करवाया जाएगा जो देश का पहला केंद्र रहेगा। वर्ष 2027 में महल का कायाकल्प पूरा हो जाएगा।

ऐसे बदलेगा महल का स्वरूप – कोठी पैलेस का समय पर अलग-अलग उपयोग होता रहा। कलेक्टर कार्यालय, कोर्ट सहित अन्य शासकीय कार्यालय यहां संचालित होते रहे। सभी ने अपने स्तर से रिनोवेशन करवा लिया। ऐसे सभी निर्माण हटाकर फिर से प्राचीनता वाली सामग्री लगाई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें