“एक भारत श्रेष्ठ भारत” को समर्पित कजरी महोत्सव की स्मरणिका “लोक चेतना” का महाराष्ट्र के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री फडणवीस द्वारा विमोचन

मुंबई , 30 अगस्त। मुंबई की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान’ द्वारा ‘महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी’ के संयुक्त तत्वावधान में अगस्त माह में 16 दिनों तक चले ‘कजरी महोत्सव’ एवं ‘स्त्री शक्ति सम्मान’ की स्मरणिका ‘लोक चेतना’ का विमोचन महाराष्ट्र के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों बुधवार, 30 अगस्त, 2023 को विधान भवन में हुआ। इस विमोचन समारोह में श्री फडणवीस को ‘कजरी महोत्सव’ की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरजीत मिश्र की संस्था ‘अभियान’ पिछले 16 वर्षों से सावन के महीने में ‘कजरी महोत्सव’ का आयोजन करती आई है। ठाणे, कल्याण – डोंबिवली, नवी मुंबई, मीरा भायंदर और मुंबई के विभिन्न इलाक़ों में कुल बीस जगहों पर यह आयोजन हुआ।

इस तरह किसी भी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की यह लम्बी श्रृंखला काफी सफ़ल रही। ‘अभियान’ के संस्थापक श्री अमरजीत मिश्र ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ संकल्पना को समर्पित ‘कजरी महोत्सव’ में अयोध्या से आई कजरी क्वीन सुश्री संजोली पांडेय के अलावा मराठी के श्री जयंत पिंगुलकर एवं ब्रह्मानंदा पाटणकर, गुजराती के श्री जितु भानुशाली , कुमाऊँनी के श्री बी.के. सामंत आदि गायकों ने विभिन्नता में एकता का दृश्य प्रस्तुत किया।

महिलाओं की ज़बर्दस्त भागीदारी सभी समारोहों में रही। विमोचन समारोह में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे और महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री श्री अमरजीत मिश्र के अलावा ‘कजरी महोत्सव’ के आयोजक श्री संतोष जायसवाल, श्री ठाकुर मनोज सिंह, श्री दीपक जायसवाल और श्री जयनारायण तिवारी भी उपस्थित थे।

Related Articles