Advertisement

खाटू श्याम में आज से दो दिवसीय उत्सव

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन: सावन अधिक मास के अवसर पर शनिवार को कमला एकादशी (उजियारी ग्यारस) पर खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय सावन उत्सव मनाया जाएगा। श्री खाटू श्याम सावन के झूलों में झूलेंगे।

 

Advertisement

पारदेश्वर महादेव मंदिर, सिद्ध आश्रम में विराजे श्री श्यामजी (बाबा खाटू नरेश) सावन माह के अधिक मास की उजियारी ग्यारस पर्व पर सुंदर पोशाक पहनकर पुष्पमाला से श्रृंगारित झूले में विराजित होंगे। छप्पन भोग लगाकर शाम 7 बजे से ज्योत दर्शन, झूला महोत्सव, एवं भजन संध्या, आरंभ होगी जो प्रभु इच्छा तक रहेगी, तत्पश्चात आरती होगी। 30 जुलाई रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक बारस की खीर चूरमा भोग ज्योत का आयोजन रहेगा एवं श्री पारदेश्वर महादेव बाबा का अभिषेक होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें